आप को बता दे
दिनांक: 07.05.2025
“नन्हें कदम, बड़ा संदेश – ट्रैफिक नियमों की पाठशाला”
“जूनियर ट्रैफिक फोर्स: पिथौरागढ़ पुलिस की अभिनव पहल”
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के दिशा-निर्देशन में ट्रैफिक अवेयरनेस हेतु स्कूली छात्र-छात्राएं तैयार

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के कुशल दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस पिथौरागढ़ द्वारा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 40 छात्र-छात्राओं को चयनित कर ट्रैफिक नियमों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज निरीक्षक यातायात श्री अय्यूब अली के नेतृत्व में 14 स्कूली बच्चों को ग्राउंड ज़ीरो (मौके पर) ले जाकर प्रैक्टिकल रूप में ट्रैफिक नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के नियम, सिग्नल प्रणाली, पैदल यात्रियों की सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को ट्रैफिक फ्रेंडली बनाना, सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति सजगता बढ़ाना तथा उन्हें ट्रैफिक अनुशासन का रोल मॉडल बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

यह पहल न केवल छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि उन्हें भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित भी करेगी।
पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा, जिससे जनमानस में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।



