Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडशराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का...

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस का कठोर संदेश

आप को बता दे

नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं
बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर
शराब के नशे में वाहन चलाकर यातायात के नियमों का खिलवाड़ करना चालक को पड़ा भारी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दि0- 06.05.2025 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले 30 व्यक्तियों के विरुद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।
जिसमें उ0नि0 जीवन सामन्त द्वारा थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान चालक मनीष कुमार पुत्र सुंदर राम निवासी लिथी कपकोट को वा0स0 UK02B3215 स्कूटी को शराब के नशे में चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन को एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत सीज कर व वाहन चालक को गिरफ्तार कर, डी.एल. निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई ।
जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान लगातार जारी रहेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments