आप को बता दे
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी।
सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 26 व्यक्तियों के विरूद्ध की कड़ी चालानी कार्यवाही।

दिनांक 04.05..2025 को समस्त थाना प्रभारियों द्वारा जनपद में चलाये गये चेकिंग अभियान के दौरान अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक, धार्मिक व पर्यटक स्थालों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 26 व्यक्तियों (कोटद्वार-10,श्रीनगर-06,लक्ष्मणझूला-06 व महिला थाना श्रीनगर-04) को गिरफ्तार करने उनके विरूद्ध “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत नियमानुसार कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।



