Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण, बेहतर ड्यूटी पर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

उत्तरकाशी: गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण, बेहतर ड्यूटी पर पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

आप को बता दे

सीओ उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा रुट का निरीक्षण कर अच्छी ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियो किया गया पुरुस्कृत।

आने वाले दिनों मे यात्रा के पीक के मध्यनजर आज दिनांक 05.05.2025 को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लेकर सोनगाड तक चारधाम यात्रा ड्यूटी मे नियुक्त पुलिस बल को चैक कर सुगम व सरल यातायात व्यवस्था के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा बताया गया कि गंगोत्री रुट पर यात्रा व्यवस्था सुचारु रुप से चल रही है, गंगनानी से लेकर झाला तक के नैरो पैच पर बडे वाहनों पर पुलिस द्वारा लागू गेट सिस्टम से ट्रैफिक जाम को नियंत्रण करने में काफी सहायता मिल रही है, गंगनानी, डबरानी, सोनगाड़, सुक्की टॉप आदि नैरो पैचेज पर यातायात सरल व सामान्य रुप से चल रहा है। इस दौरान उनके द्वारा हिना पंजीकरण केन्द्र पर तैनात निम्न पुलिस कर्मियों को अच्छी ड्यूटी हेतु नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
1- हे0कानि0 अभिलाष चित्रांण
2- कानि0 नरेन्द्र
3- कानि0 उत्तम
4- म0कानि0 कविता रावत
5- म0कानि0 रजनी बिष्ट
6- पीआरडी गौरव सिंह राणा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments