Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.90 लाख की ठगी करने वाला...

पौड़ी: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.90 लाख की ठगी करने वाला ठग दिल्ली से गिरफ्तार

आप को बता दे

कोतवाली लैन्सडाउन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा।

शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी पर एसएसपी पौड़ी द्वारा किया गया था 5000/- रूपये का ईनाम घोषित।

दिनांक 13.02.2025 को वादी बृजमोहन सिंह निवासी मतकोट लैन्सडाउन द्वारा कोतवाली में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया कि मनोज क्षेत्री निवासी-प्रेमनगर,देहरादून द्वारा वादी के भतीजे को नौकरी दिलाने के नाम पर 2,90,360/- रूपये धोखाधड़ी की गई है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली लैन्सडाउन पर मु.अ.स.- 01/2025, धारा-318(4) BNS पंजीकृत किया गया।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण करने व पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो वर्ष 2013 में गोरखा रेजीमेन्ट में भर्ती हुआ था अभियुक्त द्वारा वहां कई लोगों को आर्मी में नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर मोटी धनराशि ठगी गयी। जिस कारण सेना द्वारा अभियुक्त को वर्ष 2022 में बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस द्वारा लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण पुलिस से बचते हुए लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदल रहा था, जिसके दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 5000/- रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
पुनः अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लैंसडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा पूर्ण मेहनत व लगन से कार्यवाही करते हुए कुशल पतारसी सुरागरसी व इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस के मदद से अभियुक्त मनोज क्षेत्री को दिनांक 29.04.2025 को हरि बिहार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्ताशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0स0 01/2025, धारा- 318(4) BNS।

नाम पता अभियुक्त
मनोज क्षेत्री (उम्र 28 वर्ष) उर्फ एलेक पुत्र नन्दलाल क्षेत्री, निवासी- दुर्गा मन्दिर निकट श्यामपुर, थाना- प्रेमनगर, जनपद- देहरादून।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक श्री संजय रावत
2. जयपाल सिंह चौहान – प्रभारी CIU
3. अपर उपनिरीक्षक अहसान अली – CIU
4. मुख्य आरक्षी 99 नापु0 कपिल
5. आरक्षी हरीश कुमार – CIU

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments