Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2025...

उत्तरकाशी: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2025 का हुआ शुभारंभ

आप को बता दे

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ चारधाम यात्रा हुयी प्रारम्भ

उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध धाम श्री यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट आज अक्षय तृतीया के शुभमुहूर्त पर खुल गए हैं। देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ हो गया है, हजारों की तादाद में श्रद्धालु श्री गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन हेतु पधार रहे है।

मां गंगा की उत्सव डोली जलसा के साथ कल मंगलवार को अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम भैरोघाटी में करने के उपरांत आज प्रातः गंगोत्री पहुंची। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त प्रातः 10 बजकर 30 मिनट पर पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
वहीं मां यमुना जी की डोली आज प्रातः अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमठ) से शनिदेव महाराज की अगुवाई में कालिन्दी पर्वत की तलहटी में स्थित यमुनोत्री धाम पहुंची। यमुनोत्री में वैदिक मंत्रोच्चार व विधि विधान के साथ तीर्थ पुरोहितों के द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

इस शुभ अवसर पर दोनों धामों पर माननीय मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उपस्थित रहे। गंगोत्री धाम पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ0 मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल, एस0डी0एम0 भटवाडी सुश्री शालिनी नेगी, पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक श्री विवेक कुटियाल, निरीक्षक श्री गोविन्द सिंह, थानाध्यक्ष हर्षिल श्री दीपक रावत चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति गंगोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

वहीं यमुनोत्री धाम पर उपजिलाधाकारी बडकोट बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस उपाधीक्षक सुशील रावत, एसओ बडकोट दीपक कठैत, चौकी प्रभारी यमुनोत्री अजय रावत सहित अन्य अधिकारी कर्म0गण, गणमान्य लोग, मन्दिर समिति यमुनोत्री के पदाधिकारी, तीर्थ पुरोहित एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे।

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा पर उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करती है, आपकी सरल,सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु हम सदैव तत्पर हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments