Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचंपावत: ऑपरेशन मुक्ति के तहत 16 बच्चों का स्कूलों में दाखिला, अब...

चंपावत: ऑपरेशन मुक्ति के तहत 16 बच्चों का स्कूलों में दाखिला, अब तक 78 बच्चों को मिल चुका है शिक्षा से जुड़ाव

आप को बता दे

जनपद चंपावत पुलिस
दिनांक: 30.04.2025

“ऑपरेशन मुक्ति” अभियान को सफल बनाती चंपावत पुलिस

“ए.एच.टी.यू. टीम ने स्कूल नहीं जाने वाले 16 बच्चों का स्कूलों में कराया दाखिला, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान”
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में प्रदेशभर में संचालित “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चंपावत श्रीमान अजय गणपति के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत ए.एच.टी.यू. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत की नेतृत्व मेंअभियान ऑपरेशन मुक्ति के तहत यूनिट क्षेत्रातंर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों के बच्चे जो शिक्षा की मुख्य धारा से दूर थें ऐसे बच्चों को चिन्हित कर विभिन्न स्कूलों में दाखिला कराया गया है।
अभियान की शुरुआत से ही टीम द्वारा जिले के ऐसे बच्चों का चिन्हीकरण एवं सत्यापन किया गया जो या तो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, किसी सामाजिक/पारिवारिक कारण से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, या फिर ड्रॉपआउट हो चुके हैं। उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया और बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

“प्रभावी कार्यवाही एवं परिणाम”

अभियान के दूसरे चरण में, शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत ए.एच.टी.यू. टीम में अ0उ0नि0 दीपक कुमार, हे0का0 राजेंद्र भट्ट, हेड कांस्टेबल राम सिंह , का0 राकेश प्रसाद, कांस्टेबल जगदीश एवं सुभाष जोशी द्वारा आज 16 बच्चों का यूनिट क्षेत्र के विभिन्न स्कलों में दाखिला कराया गया।
टीम द्वारा इन बच्चों को कॉपी-किताबें, स्टेशनरी, स्कूल बैग आदि आवश्यक शैक्षिक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट का सामना न करना पड़े।
पुलिस टीम समय-समय पर इन बच्चों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानकर त्वरित समाधान भी करेगी, जिससे वे पुनः स्कूल छोड़ने को मजबूर न हों।

“बच्चों और अभिभावकों में उत्साह”

पुलिस की इस मानवीय पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है और अभिभावकों में भी आशा और प्रसन्नता देखने को मिल रही है। बच्चे उत्साहपूर्वक विद्यालय जा रहे हैं, जिससे अभियान को जमीनी सफलता मिल रही है।
अभियान ऑपरेशन मुक्ति के दौरान जनपद चंपावत से 78 बच्चों का चिन्हीकरण कर स्कूल में दाखिला कराया गया।

एएचटीयू शारदा बैराज बनबसा चंपावत।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments