Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडबागेश्वर: बैजनाथ थानाध्यक्ष ने स्कूल वार्षिकोत्सव में छात्रों संग लगाई चौपाल, नशा...

बागेश्वर: बैजनाथ थानाध्यक्ष ने स्कूल वार्षिकोत्सव में छात्रों संग लगाई चौपाल, नशा मुक्त भारत व साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी

आप को बता दे

थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा रा0 इं0का0 गरुड़ में वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र- छात्राओं के साथ लगाई चौपाल

दिनांक- 29.4.2025 को प्रताप सिंह नगरकोटी थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली छात्र चात्राओं व अध्यापकों के साथ चौपाल लगाकर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए लाभदायक जानकारी दी गईl

✅ छात्र छात्राओं को अग्रिम भविष्य में आने वाली चुनौतियों व उनसे मुकाबला करने एवं अपने कैरियर कों बेहतर बनाने के बारे टिप्स देते हुए व्याख्यान दिए गए ।
✅ नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत नशे का सेवन ना करने, नशे के दुष्प्रभाव बताकर नशे का कारोबार करने वालों के संबंध में पुलिस कों सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।
✅ समाज में बढ़ रहे बच्चो व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों जैसे- महिलाओं एवं बच्चों की मानव तस्करी, उत्पीड़न, जबरन मजदूरी, जबरन विवाह कराना, बाल श्रम, भिक्षा वृत्ति, वैश्यावृत्ति आदि अन्य अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई

✅ शादी व नौकरी आदि के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसे में ना आएं तथा इसकी पूरी जांच पड़ताल कर लें एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में जागरूक किया गया वहीं इस प्रकार के अपराध की जानकारी मिलने पर शीघ्र ही इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के संबंध में बताया गया।
✅उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सदा यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया। साथ ही हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, 1090, 1098 के सम्बन्ध में जानकारी देकर बताया गया कि अपनी शिकायत नि:संकोच पुलिस को बताएं पुलिस द्वारा हर सम्भव ±आपकी सहायता की जाएगी l
✅साथ ही आम जन₊मानस को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर क्राइम/ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाने आदि के सम्बंध में दी गईं ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments