Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeBlogदेहरादून में गरजे निगम कर्मचारी: नियमितीकरण की मांग को लेकर सचिवालय कूच,...

देहरादून में गरजे निगम कर्मचारी: नियमितीकरण की मांग को लेकर सचिवालय कूच, सरकार को दी चेतावनी

देहरादून में गरजे निगम कर्मचारी: नियमितीकरण की मांग को लेकर सचिवालय कूच, सरकार को दी चेतावनी‹

​ pahad ki dahad News

( देहरादून 21 दिसंबर 2025 )

​उत्तराखंड के सार्वजनिक निगमों और निकायों के हजारों कर्मचारियों ने कल शनिवार को अपनी मांगों को लेकर राजधानी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्य निगम कर्मचारी/अधिकारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित इस ‘आक्रोश महारैली’ में प्रदेश भर से आए कर्मचारियों ने सरकार की नियमितीकरण नीति के खिलाफ सचिवालय कूच किया।
​कर्मचारियों का मुख्य विरोध नियमितीकरण नियमावली 2025 को लेकर है। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश पंत का कहना है कि सरकार द्वारा तय की गई ‘कट ऑफ डेट’ कर्मचारियों के साथ छलावा है। परेड ग्राउंड से शुरू हुआ यह हुजूम जब सचिवालय की ओर बढ़ा, तो प्रशासन ने उन्हें बीच में ही रोक दिया, जिसके बाद पदाधिकारी वहीं धरने पर बैठ गए।
​24 दिसंबर को होगी बड़ी बैठक
नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के बाद, शासन ने आगामी 24 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक का लिखित आश्वासन दिया है। महासंघ के महासचिव श्याम सिंह नेगी ने बताया कि इस आश्वासन के बाद आंदोलन को 24 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
​इस रैली में रोडवेज, जल संस्थान, पेयजल निगम, वन निगम और जीएमवीएन सहित 10 से ज्यादा निगमों के हजारों कर्मचारी शामिल हुए।
​ब्यूरो रिपोर्ट: पहाड़ की दहाड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments