Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसाइबर अपराधों से बचाव दून पुलिस की प्राथमिकता छात्र-छात्राओं को साइबर...

साइबर अपराधों से बचाव दून पुलिस की प्राथमिकता छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने के लिए दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला

Pahad ki dahad news

देहरादून
दिनांक-16/11/2025

साइबर अपराधों से बचाव दून पुलिस की प्राथमिकता

छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने के लिए दून पुलिस ने चलाई जागरूकता की पाठशाला*

*प्रेमनगर स्थितदून प्रेसिडेंसी स्कूल में Annual day के अवसर पर छात्रो को साइबर अपराधों के तरीके एवं उनसे बचाव की दी गई विस्तृत जानकारी

  1. सभी छात्र छात्रो को दी गई साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930, पुलिस सहायता 112 नंबर की जानकरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्थों को साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा साइबर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं
इसी क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा दून प्रेसिडेंसी स्कूल में Annual day के अवसर पर साइबर क्राइम के सम्बंध में जागरूकता पाठशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 1000 (विद्यार्थियों/अध्यापक/आमजन) को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्र छात्रो को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, एआई आधारित धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं UPI फिशिंग, लिंक/OTP फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी को किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP पर विश्वास न करने, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने,मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और समय-समय पर बदलने, ऑनलाइन गेमिंग में अनजान लोगों से बातचीत न करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने से अवगत कराया गया।
इस दौरान उपस्थित छात्रों/अध्यापकों को पुलिस टीम द्वारा किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ओटीपी या मांगी गयी निजी जानकारी को शेयर न किये जाने की हिदायत दी गई, साथ ही किसी के साथ भी साईबर अपराध घटित होने पर तत्काल हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु अवगत कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments