Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण...

देहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, सहकारिता के जरिये आत्मनिर्भर बनेंगी प्रदेश की महिलाएं

आप को बता दे

सहकारिता के जरिये आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं: डॉ धन सिंह रावत

सूबे में आयोजित होंगे युवा सहकार और जनजातीय सहकारिता सम्मेलन

कहा, लोनी अर्बन क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी कांग्रेस सरकार की देन, निवेशकों का पैसा डूबा

देहरादून, 26 मार्च 2025

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वाधान में ग्रामीण सहकारी बैंकों के संस्थागत विकास को लेकर आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुये सूबे के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि सहकार के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा। इसके साथ ही युवाओं को सहकारिता से जोड़ने के लिये युवा सहकार एवं जनजातीय सहकारिता सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

(IYC-2025) वर्ष 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है जिसको लेकर वर्ष भर सहकारिता गोष्टी और कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी क्रम में
“सहकारिता के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण” आधारित थीम पर बुधवार देहरादून सर्वे चौक स्थित आरटीडीए ऑडिटोरियम में सहकारिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित द्वारा की गई आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता के क्षेत्र में सभी वभिन्न जनपदों से महिला सहायता समूह सहकारिता और बैंकिंग उत्कृष्ट कार्य करने पर 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया

इसमें सहकारिता विभाग से 12 महिला सहकारी बैंक से 11 महिलाओं को और 12 सहायता समूह से जुड़ी
विभिन्न जनपदों की महिलाओं को सहकारिता मंत्री निबंधक सहकारिता और सीजीएम नाबार्ड द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ,

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभिन्न जनपदों से आई हुई महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसके द्वारा महिलाओं को सहकारिता में भागीदारी के लिए 33% आरक्षण किया गया है सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में महिलाओं की आय को दोगुना नहीं तीन गुना बढ़ाना है
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के कर्यक्रम के अगले क्रम में
प्रदेश भर में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने है
इसी क्रम में सहकारिता विभाग युवा सहकार कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसमें युवा वर्ग जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है उन्हें सहकारिता से जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है इसके साथ ही जनजातीय सम्मेलन भी आयोजित करेगा जिसमें उत्तराखंड के पुराने पारंपरिक उत्पाद मिलेट्स पुनर्जीवित करने परचर्चा की जाएगी
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पायल को सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया
डॉ रावत ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पायल सादगी की मिसाल है वह आज भी मंदिर में फूल और चाय बेचती हैं उनके द्वारा सहकारिता विभाग से ऋण लेकरअपनी आय में बढ़ोतरी की गई है

वर्तमान में लोनी अर्बन केडिट सोसाइटी मुद्दे पर बोलते हए डॉ रावत ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे और मीडिया से रूबरू होंगे
आज सिर्फ कम शब्दों में सिर्फ इतना ही कहूंगा यह फ्रॉड समिति कांग्रेस सरकार की देन है जिसको लेकर भारत सरकार ने भी और राज्य सरकार ने भी इस पर कार्यवाही आरंभ कर दी है

सचिव सहकारिता श्री दिलीप जावलकर ने अपने संबोधन में कहा कि आज सहकारिता विभाग के माध्यम से उत्तराखंड में अद्भुत विकास कार्य किये जा रहे हैं
इस अवसर पर उन्होंने सहकारिताविभाग मैं महिलाओं के योगदान को लेकर महिला अधिकारियों की सराहना की

निबंधक सहकारिता सोनिका द्वारा प्रदेश भर की विभिन्न जनपदों से महिला सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की सराहना की निबंधक सहकारिता द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर समस्त महिलाओं से अपने संबोधन में कहा गया कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाओं काशारीरिक,आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण किया जाए वर्तमान मैं महिला सशक्तिकरण लेकर दो पहलू महत्वपूर्ण है पहला अवसर देना और दूसरा अवसर को सफलता में बदलना
आज वर्तमान में सहकारिता विभाग महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश की तमाम महिलाओं को अपनी योजनाओं के माध्यम से अवसर दे रहा है महिलाओं को इसी अवसर को अपनी सफलता में बदलने की आवश्यकता है
इस कार्यक्रम के अवसर पर नाबार्ड के सीजीएम पंकज यादव पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री सुभाष रमोला द्वारा संबोधित किया गया
कार्यक्रम मैं सामाजिक संस्था “अपना घर” के नन्ही बच्चियों द्वारा अद्भुत योग प्रदर्शन कर सभी को अचंभित कर दिया

कार्यक्रम में अपनी कुशल वाक्य शैली से संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी द्वारा शानदार मंच संचालन किया गया कार्यक्रम के अंत में अपर निबंधक श्रीमती ईरा उप्रेती द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया
कार्यक्रम में अपर निबंधक सहकारिता श्रीआनंद शुक्ल, संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल, उप निबंधक रमिंद्री मंदरवाल
समेत सभी जनपदों से सहकारिता विभाग के अधिकारी समस्त कर्मचारी एवं सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments