आप को बता दे
साइबर अपराधियों के विरूद्ध बागेश्वर पुलिस एक्टिव मोड़ पर,
एस0पी0बागेश्वर की सख्ती से साइबर अपराधियो पर बागेश्वर पुलिस का कसता शिकंजाl
जनपद में पंजीकृत 06 अभियोगों में अलग- अलग मोड्स ऑपरेंडी के साथ रू0 7,24,079/- की धोखाधडी करने वाले 11 अभियुक्तों पर शिकंजा कसते हुए 01 विधि विवादित किशोर को लिया गया संरक्षण मेंl
पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर चन्द्रशेखर घोड़के महोदय द्वारा बढ़ते हुए साइबर अपराधों में प्रभावी अंकुश लगाने के परिपेक्ष में जनपद पुलिस को लगातार सख्त व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में कोतवाली बागेश्वर में पंजीकृत मुकदमें क्रमशः 1- मु0अ0सं0- 65/2024 धारा 3(5),318(4) बीएनएस एंव 66 डी आईटी एक्ट 2-मु0अ0सं0- 66/2024 धारा 3(5),318(4) बीएनएस /66 (डी) 3- मु0अ0सं0- 58/2024 धारा-420 भादवि0, 66 (सी) (डी) आई0टी0एक्ट 4- थाना कपकोट में पंजीकृत 17/2024 धारा 420 भादवि0 5- थाना काण्डा में पंजीकृत मु0अ0सं0-15/2024 धारा 420 भादवि0 66 (डी) आई0टी0एक्ट 6- थाना काण्डा में पंजीकृत 12/2024 धारा 420 भादवि0 मे तकनीकी विश्लेषण /संलिप्तों के धर-पकड़ हेतु संबंधित विवेचकों व साइबर सैल को निर्देशित किया गया। मु0अ0सं0 65/2024 धारा 3(5),318(4) बीएनएस एंव 66 डी आईटी एक्ट उपरोक्त में प्रकाश में आये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता जिसमें वादी के 100000/- एक लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर किया जाना प्रकाश में आया। उक्त खाते के संबंध में गहन तकनीकी जानकारी ज्ञात किये जाने पर खाता/खाताधारक का अन्य राज्यों में भी ऑनलाईन धोखाधड़ी में उक्त खाते का इस्तेमाल किया जाना प्रकाश में आया।
इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर में नियुक्त उ0नि0 मनोहर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित कर संदिग्धों/संलिप्तों के ठिकानों गैर राज्यों कोलकत्ता, 24 परगना, (पंश्चिम बंगाल), जमुई (बिहार), देवघर (झारखण्ड), मोतिहारी (बिहार) , नई दिल्ली, नूह, मेवात (हरियाणा) आदि स्थानों पर दबिश देकर 11 संलिप्त अभियुक्तों पर शिकंजा कसा गया, जिसमें से 01 विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम का विवरण
1-उ0नि0 मनोहर चन्द्र
2-हे0का0बसन्त बल्लभ पंत
3-कानि0 राजेन्द्र सिंह
4-कानि0 नरेन्द्र ढोक्टी
नोट-:
किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड के शिकार होने पर तुरंत ही नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें या
www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।
जागरूक बनें सुरक्षित रहें l



