Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के दूरस्थ विद्यालयों में 1317 एलटी शिक्षकों की तैनाती, एक माह...

उत्तराखंड के दूरस्थ विद्यालयों में 1317 एलटी शिक्षकों की तैनाती, एक माह के भीतर मिलेगी नियुक्ति

आप को बता दे

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खासकर पहाड़ी इलाकों में योग्य शिक्षकों की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती रही है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार ने अब महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

1317 शिक्षकों की होगी नियुक्ति

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (एलटी) पद के लिए चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर नियुक्ति दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन शिक्षकों की पहली तैनाती प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यालयों में की जाएगी ताकि वहां की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

विभिन्न विषयों में हुआ चयन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, संगीत, कला, गृह विज्ञान सहित कुल 12 विषयों में शिक्षकों का चयन किया गया है।

इन जिलों के विद्यालयों में होगी तैनाती

चयनित शिक्षकों की तैनाती गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी। इनमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जैसे जिले शामिल हैं। इसके अलावा, देहरादून के चकराता और नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक में भी नियुक्तियां होंगी।

सरकार का उद्देश्य

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments