आप को बता दे
कई युवा जोश और मेहनत के साथ पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होते हैं, लेकिन कभी-कभी चोट, बीमारी या किसी अन्य आपातकालीन कारण से वे महत्वपूर्ण चरणों में शामिल नहीं हो पाते। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए अब एक और मौका दिया जा रहा है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन
उत्तराखंड पुलिस भर्ती बोर्ड ने जानकारी दी है कि 24 से 28 फरवरी 2025 तक बागेश्वर (माल्ता) पुलिस लाइन भर्ती केंद्र में आयोजित जनपदीय पुलिस (पुरुष) पीएसी/आईआरबी के पदों की शारीरिक मानक दक्षता परीक्षा में जो अभ्यर्थी चोट, बीमारी, प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य अपरिहार्य कारण से शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कब और कहां होगी परीक्षा?
➡ तारीख: 1 मार्च 2025
➡ समय: प्रातः 07:00 बजे
➡ स्थान: पुलिस लाइन (माल्ता), बागेश्वर
इन दस्तावेजों को लाना अनिवार्य
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे:
✅ पुलिस आरक्षी भर्ती का प्रवेश पत्र
✅ दो रंगीन फोटोग्राफ
✅ लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र (शैक्षणिक परीक्षा से संबंधित)
✅ चिकित्सक का प्रमाण पत्र (यदि बीमारी या चोट के कारण पिछली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे)
✅ अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र
क्या यह आपका आखिरी मौका है?
अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षा छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए एक अतिरिक्त अवसर है, जिससे वे भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। इसलिए, अगर आप इस सुनहरे मौके को गंवाना नहीं चाहते हैं, तो तय समय पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें।



