Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर कार्रवाई, मसूरी रोड और राजपुर...

देहरादून: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर कार्रवाई, मसूरी रोड और राजपुर रोड स्थित दो रेस्टोरेंट सील

आप को बता दे

देहरादून में नियम विरुद्ध संचालित रेस्टोरेंट्स पर बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठान सील

पर्यावरण और नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा प्रदूषण, प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

रेस्टोरेंट और होटलों की बढ़ती संख्या के साथ ही पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी के मामले भी सामने आ रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का उल्लंघन न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसी के मद्देनजर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो रेस्टोरेंट्स को सील कर दिया है।

संयुक्त टीम ने किया कार्रवाई, दो रेस्टोरेंट्स पर लगा ताला

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के अनुपालन में 22 फरवरी 2025 को देहरादून जिला प्रशासन और अन्य विभागों ने मसूरी रोड मालसी बरगल स्थित ठंेुनम रेस्टोरेंट द गार्डन प्रोजेक्ट और राजपुर रोड स्थित थ्वदमेजं तिब्बत लेन को सील कर दिया। कार्रवाई विद्युत विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया नियमों का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर हरिगिरि ने तहसीलदार सदर को संबंधित विभागों की टीम के साथ मौके पर भेजा, जिसके बाद संयुक्त टीम ने मानकों के उल्लंघन के आधार पर रेस्टोरेंट्स को सील कर दिया। यह कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश (17 फरवरी 2025) के तहत की गई, जिसमें नियमों का पालन न होने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे।

कार्रवाई के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल, विद्युत विभाग के एसडीओ एस.वी यादव और सहायक वैज्ञानिक अधिकारी एम.एम चौहान मौके पर उपस्थित रहे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments