आप को बता दे
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के जनपद उत्तरकाशी स्थानान्तरण होने पर पौड़ी पुलिस द्वारा शुभकामनाओं सहित दी गई भावभीनी विदाई।

आज दिनाँक 11.01.2025 को पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार का जनपद पौड़ी गढ़वाल से जनपद उत्तरकाशी स्थानान्तरण होने पर के सम्मान में पुलिस लाईन पौड़ी में समस्त शाखा प्रभारी/पुलिस लाईन/पुलिस कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में भाव-भीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला द्वारा जनपद में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह लगन से कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने के साथ शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जनपद में कार्यरत्त रहने के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मगणों के सहयोग करने व एक साथ टीम भावना से कार्य करने की सराहना की गयी। जिसके उपरांत महोदय को समस्त पुलिस परिवार पौडी द्वारा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भाव भीनी विदाई दी गयी।




