आप को बता दे
फायर टीम बागेश्वर द्वारा हेरिटेज रिजॉर्ट तथा भेंटा पेट्रोल पंप व आगामी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में ताकुला टैक्सी स्टैण्ड में लगने वाली अस्थाई दुकानों का अग्नि सुरक्षा एवं जोखिम के दृष्टिगत किया गया फायर रिस्क निरीक्षण ।

एस0पी0 महोदय बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बागेश्वर को जागरूकता अभियान चलाने को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दि०-10.01.2025 को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, FSSO गोपाल सिंह रावत द्वारा हेरिटेज रिजॉर्ट तथा भेंटा पेट्रोल पंप व आगामी ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले में ताकुला टैक्सी स्टैण्ड में लगने वाली अस्थाई दुकानों का अग्नि– सुरक्षा एवं जोखिम के दृष्टिकोण से फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। मौके पर उपलब्ध (स्थापित) प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया जो सही पाए गए। मानक के अनुसार आवश्यक अग्नि सुरक्षा व्यवस्था किए जाने हेतु मौके पर ही संबंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही उपस्थित स्टाफ को जागरुकता कार्यक्रम के तहत अग्नि सुरक्षा एवं रोकथाम के विषय में जानकारी दी गई व विभिन्न प्रकार की आग को भिन्न-भिन्न प्रकार के फायर उपकरणों से बुझाने और उपकरणों के प्रयोग एवं संचालन के बारे में जानकारी दी गई।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।




