Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: काबुल हाउस सतह पार्किंग का तेज़ी से निर्माण, डीएम सविन बंसल...

देहरादून: काबुल हाउस सतह पार्किंग का तेज़ी से निर्माण, डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जल्द खत्म होगी पार्किंग की समस्या

आप को बता दे

डीएम देहरादून के प्रयासों से काबुल हाउस सतह पार्किंग का निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर, जल्द मिलेगी जनमानस को राहत

शहरों में पार्किंग की समस्या और इससे जुड़ा यातायात जाम एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। यह समस्या न केवल आवागमन को बाधित करती है बल्कि जनमानस को मानसिक और समय संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। देहरादून शहर में इसी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन और डीएम सविन बंसल ने ठोस कदम उठाए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून में काबुल हाउस सतह पार्किंग का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा करीब 99.35 लाख रुपये की लागत से इस पार्किंग सुविधा को विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग 350 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।

डीएम सविन बंसल ने पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से फील्ड विजिट कर योजनाओं को अमल में लाने का निर्देश दिया है। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर और अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर भ्रमण भी किया है।

निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, और इसे जल्द ही पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना शहर में जाम और पार्किंग की समस्या का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीएम स्वयं कार्य की निगरानी कर रहे हैं और इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments