Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद: लक्खीबाग में महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख की अवैध...

देहरादून जनपद: लक्खीबाग में महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख की अवैध स्मैक और नकदी बरामद

आप को बता दे

नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और कड़ा प्रहार
भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ 01 महिला तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभियुक्ता के कब्जे से लगभग 18 लाख रु० कीमत की 59.09 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर कमाये 52,770/- रू०  हुए बरामद
महिला अभियुक्ता के पति को भी पूर्व में पुलिस द्वारा अवैध गांजे की तस्करी में भेजा था जेल
कोतवाली नगर
  आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों/शराब के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चौकी लक्खीबाग क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के कार्यालय के सामने से मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 59.09 ग्राम स्मैक व मादक पदार्थ अवैध स्मैक बिक्री के 52,770/- रु0 बरामद किए गए।
 पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उसने उक्त स्मैक एक मद्रासी कॉलोनी की ही रहने वाली जुगनी उर्फ बानो नाम की महिला ने ली थी। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्ता से पूछताछ में पूर्व में उसके पति के भी अवैध गांजे की तस्करी में जेल जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। वांछित महिला अभियुक्ता जुगनी उर्फ बानो की तलाश की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता :-
01- सीमा पत्नी सुनील निवासी मद्रासी काँलोनी रेस्ट कैम्प, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 29 वर्ष 
वांछित अभियुक्ता
 जुगनी उर्फ बानो निवासी मद्रासी काँलोनी, कोतवाली नगर
 बरामदगी :-
1- 59.09 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित मूल्य लगभग 18 लाख रू0)
2- 52,770/- रू० नगद
3- एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
4- एक ओप्पो कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाइल
5- एक फॉयल पेपर का रोल
6- 28 कागज के टुकड़े पुड़िया बनाने वाले
7- एक काले रंग का बैग
पुलिस टीम :-
1- निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी, प्रभारी कोतवाली नगर
2- व0उ0नि0 मनमोहन सिंह, कोतवाली नगर 
3- उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी लक्खीबाग
4- म0अ0उ0नि0 खगोती
5- का0 सूर्या प्रकाश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments