Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद: पलटन बाजार में एसएसपी के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ...

देहरादून जनपद: पलटन बाजार में एसएसपी के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 24 चालान और 6000 रुपये जुर्माना वसूला

आप को बता दे

अस्थाई अतिक्रमण पर फिर चला दून पुलिस का डंडा।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पलटन बाजार में फुटपाथों/दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले  व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस ने की कार्यवाही।
कार्यवाही के दौरान 24 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया चालान, वसूला 6000/-  रू0 का संयोजन शुल्क
 अस्थाई अतिक्रमण कर लगाई गई 15 रिंग तथा 20 ठेलियों को जब्त कर दाखिल किया गया थाने में।
कोतवाली नगर
एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित कर फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 03/01/2025 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पलटन बाजार में फुटपाथों व दुकानों के बाहर रिंग/फड/ठेली लगाकर लोगों का आवागमन अवरूद्ध करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान दुकानों के बाहर रिंग/फड ठेली लगाने वाले 24   व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 6000/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लगाई गयी 15    रिंगो तथा 20 ठेलियों को जब्त कर कोतवाली में दाखिल किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments