Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली जनपद: एसपी सर्वेश पंवार की निगरानी में 20 लीटर कच्ची शराब...

चमोली जनपद: एसपी सर्वेश पंवार की निगरानी में 20 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आगामी चुनावों के मद्देनजर पुलिस सतर्क

आप को बता दे

आगामी चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसपी चमोली के निर्देशन में चमोली पुलिस की अवैध गतिविधियों पर पैनी नज़र, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए, चमोली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्यवाही तेज कर दी है। एसपी चमोली सर्वेश पंवार के सुपरविजन में, आज कोतवाली चमोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची शराब बरामद की।
कार्रवाई के दौरान, कोतवाली चमोली पुलिस ने अभियुक्त विजय सिंह पुत्र स्व. श्री बख्तावर सिंह, निवासी ग्राम मैठाणा के घर से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है ।इसके बाद, विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कोतवाली चमोली में मुकदमा संख्या 01/25 अंतर्गत धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने कहा, “आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम नशा तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और किसी भी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे जो कानून का उल्लंघन करने का प्रयास करता है।”

पुलिस टीम-
1- उ0नि0 सम्पूर्णानन्द जुयाल
2- हे0कां0 गौरी शंकर
3- हे0कां0 देवेन्द्र बुटोला
4- कां0 सुनील चौहान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments