आप को बता दे
नव वर्ष 2025 के दृष्टिगत जीआरपी द्वारा सघन चैकिंग अभियान
नव वर्ष के आगमन के साथ ही सुरक्षा के प्रति सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता होती है। विशेषकर रेलवे स्टेशनों पर, जहां बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं, सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

उत्तराखण्ड पुलिस के पुलिस अधीक्षक जीआरपी के आदेशानुसार, नववर्ष 2025 के दृष्टिगत आज दिनांक 31/12/2024 को जीआरपी क्षेत्र अंतर्गत आरपीएफ, स्वान दल, बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम बनाकर स्थानीय रेलवे प्रशासन से अपेक्षित सहयोग के लिए समन्वय स्थापित करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों पर समस्त प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय (महिला एवं पुरुष), पार्सल, टिकट घर, पार्किंग, क्लॉक रूम, डॉरमेट्री एवं रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ी रिज़र्व ट्रेनों, संदिग्ध लोगों एवं रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े संदिग्ध वाहनों/लावारिस वाहनों, पार्सल रूम, विशेषकर रात्रि में संचालित ट्रेनों, आवागमन के छिपे मार्गों, रेलगाड़ियों के डिब्बों, टॉयलेट्स, गुड्स एवं पार्सल यान को चैक किया गया। रेलवे एरिया में अनावश्यक घूमते संदिग्ध लोगों को हिदायत देते हुए परिसर से बाहर किया गया, परिसर में अव्यवस्थित खड़े लावारिस वाहनों के खिलाफ निवारक कार्यवाही की गई।



