आप को बता दे
जनपद में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के क्रम मे बनबसा क्षेत्रान्तर्गत चौकी धनुष पुल बनबसा से अवैध विदेशी शराब बरामद होने पर 01अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्रधिकारी महोदय चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को सकुशल संपन्न कराये जाने के क्रम में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के नियमानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में आज दिनांक- 31/12/2024 को जनपद चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र स्व 0 शिव राम उम्र 44वर्ष निवासी देवीपुरा मंच गाँव बनबसा चम्पावत के*कब्जे से 22 पव्वे अवैध विदेशी शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में मुकदमा FIR 132/2024 अन्तर्गत धारा 60 (1)संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
-:पुलिस टीम –
1- उ0नि0 दिलबर सिंह भंडारी
2-है०कानि0 संजय कुमार



