आप को बता दे
मानव तस्करी के प्रति जागरूकता अभियान
मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी और महिला अपराध जैसी समस्याएं समाज में गहरी जड़ें जमा चुकी हैं। इन अपराधों के कारण न केवल पीड़ितों का जीवन बर्बाद होता है, बल्कि समाज की संरचना भी कमजोर होती है। इन समस्याओं से निपटने के लिए जागरूकता और सख्त कानूनों की आवश्यकता है।

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 20 दिसम्बर 2024 से प्रदेशभर में मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियान को सफल बनाने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक AHTU के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा कल दिनांक 31.12.2024 को थाना मनेरी क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय लोगों को मानव तस्करी से सम्बन्धित पम्पलेट के माध्यम से मानव दुर्व्यापार एवं नवीन कानूनों (भारतीय न्याय संहिता) के बारे में जागरूक किया गया।
लोगों को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, महिला अपराध, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112, साइबर हेल्प नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 के बारे में जानकारी दी गयी।
उत्तरकाशी में मानव तस्करी के प्रति जागरूकता अभियान
उत्तरकाशी जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। AHTU की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने थाना मनेरी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को मानव तस्करी और नवीन कानूनों के बारे में जागरूक किया।



