Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में भिक्षावृत्ति रेस्क्यू अभियान: जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच बालक और...

देहरादून में भिक्षावृत्ति रेस्क्यू अभियान: जिलाधिकारी के निर्देशन में पांच बालक और एक बालिका रेस्क्यू

आप को बता दे

भिक्षावृत्ति एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना देती है। यह न केवल उनके शारीरिक और मानसिक विकास को बाधित करती है, बल्कि उन्हें शिक्षा और स्वस्थ जीवन से भी वंचित करती है। भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों का शोषण होता है और वे अपराध की दुनिया में धकेल दिए जाते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशन में आज दिनांक 2 जनवरी 2025 को भिक्षावृत्ति में लिप्त पांच बालकों और एक बालिका को कारगी चौक, आईएसबीटी, कावली रोड और ओरिएंटल चौक से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चों की जीडी और मेडिकल जांच करवाकर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दो बालकों को समर्पण (खुला आश्रय) में, तीन बालकों को राजकीय शिशु सदन में और एक बालिका को राजकीय बालिका निकेतन में रखा गया।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments