आप को बता दे
साइबर अपराध, बाल एवं महिला अपराध, मानव तस्करी और बाल विवाह समाज के लिए गंभीर खतरे हैं। इनसे बचाव और जागरूकता फैलाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।

उत्तरकाशी पुलिस का NSS कैंप में जागरूकता कार्यक्रम
उत्तरकाशी जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, उत्तरकाशी पुलिस टीम ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में NSS कैंप में स्वयंसेवकों को साइबर अपराध, बाल एवं महिला अपराध, मानव तस्करी, बाल विवाह और भारत के नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूक किया। कैम्प में उ0नि0 गीता ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930, बाल एवं महिला अपराध, बाल विवाह, मानव तस्करी आदि के प्रति सचेत किया और डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी।



