Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस का सघन अभियान: शराबी चालकों के 6 वाहन सीज, 2...

पौड़ी पुलिस का सघन अभियान: शराबी चालकों के 6 वाहन सीज, 2 ओवरलोडिंग चालकों पर कड़ी कार्रवाई

आप को बता दे

सड़क सुरक्षा हेतु पौड़ी पुलिस है मुस्तैद,जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने का अभियान अनवरत जारी।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर डीएल किये निरस्त, 02 ओवर लोड़िंग करने वाले वाहन चालकों पर की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वालों वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।


जिसके क्रम में दिनांक 27.12.2024 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले (कोटद्वार-03,यातायात कोटद्वार-01, यातायात श्रीनगर-01 व पौड़ी-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर उनके डीएल भी निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी इसके साथ ही यातायात कोटद्वार पुलिस द्वारा वाहनों में ओवर लोडिंग करने पर कुल 02 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments