Wednesday, February 18, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपिथौरागढ़: "नशा मुक्त देवभूमि" अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम जारी,...

पिथौरागढ़: “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम जारी, ग्रामीणों और छात्रों को किया जागरूक

आप को बता दे

नशे की लत समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को भी खतरे में डालती है। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान का उद्देश्य समाज को इस बुराई से मुक्त करना और लोगों को जागरूक करना है।

पिथौरागढ़ पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

पिथौरागढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में, “नशा मुक्त देवभूमि मिशन” के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी कोतवाली पिथौरागढ़ मदन सिंह बिष्ट और चौकी प्रभारी ऐचोली योगेश कुमार ने ग्राम चमाली में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम और अन्य अपराधों के बारे में जागरूक किया। एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह और उ0नि0 मेघा शर्मा ने मल्लिकार्जुन इण्टर कालेज धारचुला में छात्रों को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। एसएचओ कोतवाली अस्कोट कुंवर सिंह रावत ने पीपली और बगड़ीहाट में जागरूकता गोष्ठियां आयोजित कीं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments