आप को बता दे
नशे की लत समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जो न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक स्थिरता को भी खतरे में डालती है। पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान का उद्देश्य समाज को इस बुराई से मुक्त करना और लोगों को जागरूक करना है।
पिथौरागढ़ पुलिस का अवैध भांग की खेती के खिलाफ सफल ऑपरेशन
पिथौरागढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी घाट जितेन्द्र सौराड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सेल सल्ला क्षेत्र में चल रही अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। इस अभियान के तहत सैकड़ों पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया।



