आप को बता दे
जनपद चंपावत
वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा ली गयी लोहाघाट क्षेत्र मे सुगम यातायात व्यवस्था हेतु गोष्ठी
विवेचको का O.R. लेकर किया गया विवेचनाओ का निरीक्षण
आज दिनांक 26/12/2024 को वंदना वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक चंपावत द्वारा थाना लोहाघाट में यातायात निरीक्षक चंपावत, प्रभारी निरीक्षक लोहाघाट, प्रभारी डायल 112 व समस्त यातायात कर्मियों की सुगम, सुरक्षित यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था हेतु मीटिंग ली गई । गोष्ठी के दौरान विस्तृत चर्चा के बाद सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिये गये।

थाना लोहाघाट में उपस्थित समस्त विवेचको का OR लिया गया तथा पेंडिंग विवेचनाओ का निर्धारित समय से पूर्व गुण दोष के आधार पर सफल निस्तारण किए जाने हेतु निर्देश दिए।
माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशिकाओ का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना लोहाघाट में उपस्थित कर्म0गणों की गोष्टी लेकर उनकी समस्याएं की जानकारी की गई तथा बीट कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर अधिक से अधिक बिट सूचनाओं अंकित करवाने तथा आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 में सतर्क दृष्टि रखने व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।



