आप को बता दे
पुलिस ने छात्र-छात्रओं को नशा, साईबर व यातायात नियमों के प्रति किया सचेत
युवाओं व आम जनजनमानस को नशा, साईबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहें जनजागरुकता अभियान के अंतर्गत आज 26.12.2024 को कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सौरा भटवाड़ी में छात्रों को समाज में बढ़ते नशे एवं साइबर क्राइम से बचाव तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया है , सभी को नशा विरोधी शपथ दिलाई गई।

वहीं थाना पुरोला पुलिस द्वारा GIC पुरोला में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र-छात्राओ को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम, महिला अपराध आदि के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।




