आप को बता दे
थाना हिन्डोलाखाल एवं थाना चंबा पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र में इंटर कॉलेज में चलाया जन जागरूकता कार्यक्रम।
———————————–

आज दिनांक 24.12.2024 को आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना हिन्डोलाखाल पुलिस द्वारा रा0इ0का0 त्यूणा में तथा चंबा पुलिस द्वारा नागिनी इंटर कालेज में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराध, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों, सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों की जानकारी एवम नये कानून बी०एन०एस०, बी०एन०एस०एस० के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
पुलिस के द्वारा बताया गया कि कभी भी अपनी OTP किसी से भी साझा न करे।
फर्जी कॉल्स से सावधान रहे। अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।
साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में तत्काल अपने निकटस्थ थाना, चौकी से संपर्क करें।




