आप को बता दे
सुश्री वंदना वर्मा क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा किया गया घाट क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन पुलिस चौकी का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक चंपावत के आदेशानुसार एंव क्षेत्राधिकारी चंपावत के पर्यवेक्षण में, जनपद चम्पावत व पिथौरागढ़ की सीमा पर क़ानून व व्यवस्था के कुशल संचालन व सघन निगरानी हेतु ग्राम बेट्टा घाट, [चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्रांतर्गत] “प्रीफैबरिकेटिंग स्ट्रक्चर शैड निर्माण” का कार्य कार्यदाई संस्था RWD चम्पावत द्वारा निर्माण कार्य प्रचलित है. दिनांक 17 दिसंबर 2024 को क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा प्रचलित कार्य की वर्तमान स्थिति एवं गुणवत्ता निरीक्षण हेतु निर्माणाधीन चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया व उक्त संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए गए।
उक्त निगरानी चेकपोस्ट का निर्माण 45 दिवस में पूर्ण हो जाने की सम्भावना है। निगरानी चेकपोस्ट के निर्माण के पश्चात् अंतर्जनपदीय सीमा पर निगरानी व सघन चेकिंग किया जाना व जनसामान्य को बेहतर पुलिस सेवा प्रदान किया जाना अत्यंत सुविधाजनक होगा।

इसके अतिरिक्त ग्राम बौतड़ी घाट में प्रस्तावित पुलिस चौकी हेतु आवंटित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।



