आप को बता दे
यातायात पुलिस ने दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी।
आज दिनांक 16.12.2024 को आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के निकट पर्यवेक्षण में यातायत पुलिस मुनिकीरेती Tsi अनिल नेगी व Tsi विपिन बिष्ट द्वारा श्री० पूर्णानन्द इण्टर कॉलेज मुनिकीरेती जनपद टिहरी गढवाल में अध्यनरत छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायत नियमों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

✅ ओवर स्पीड, दुपहिया वाहन में ट्रिपल राइडिंग, zig zag मोटर साइकिल चलाने ,नाबालिक द्वारा वाहन न चलाना , हेलमेट का प्रयोग , बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाना, आदि की कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया।

✅ छात्र-छात्राओं को गुड सेमेरिटन , गोल्डन आवर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
✅ उत्तराखण्ड पुलिस Treffic i एप का प्रचार-प्रसार करते हुये एप के संबंध में भी जानकारी दी गई
✅जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 350 छात्र-छात्राओं एवं 22 शिक्षक, शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।



