Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज़, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह...

देहरादून: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियां तेज़, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने दिए विशेष निर्देश, लाइब्रेरी चौक और वन क्षेत्र पर फोकस

आप को बता दे

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल: पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी जोरों पर

विंटरलाइन कार्निवाल, मसूरी के सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का महत्वपूर्ण होगा , जो  हजारों पर्यटकों को आकर्षित करेगा। यह न केवल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देगा , बल्कि स्थानीय कला, संस्कृति और परंपरा को मंच भी प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों के जरिए स्थानीय युवाओं और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा । साथ ही, इस तरह के उत्सव क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं।

देहरादून, 12 दिसंबर 2024 (जि.सू.का): मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कार्निवाल से पहले सभी निर्माण कार्य और व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति और जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम को लाइब्रेरी चौक पर यातायात लाइट की स्थापना और एमडीडीए को चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया।

लोनिवि को पार्किंग स्थल चिन्हित करने और क्रेश बैरियर लगाने का कार्य समय पर समाप्त करने का निर्देश दिया गया। तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। वन विभाग को वन क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत बनाने, नगर पालिका परिषद मसूरी को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, और स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक और दवाइयों सहित सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहले से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी मसूरी को निर्देश दिया कि कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सुझाव प्राप्त करें। फूड फेस्टिवल में स्थानीय स्टॉल, उभरते कलाकारों को मंच और बाल कलाकारों की प्रस्तुति के जरिए स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

बैठक में उपजिलाधिकारी मसूरी अनामिका, ग्राम्य विकास अभिकरण के निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार, और सहायक परिवहन अधिकारी राजेंद्र विराटिया सहित समिति के अधिकारी उपस्थित रहे।

मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल केवल एक उत्सव नहीं है, यह क्षेत्र की पहचान और सामुदायिक भावना को भी मजबूत करता है। यह आयोजन मसूरी को पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में सहायक होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments