Thursday, February 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडडोईवाला: तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड खनिज से भरे 5 डंपर सीज,...

डोईवाला: तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड खनिज से भरे 5 डंपर सीज, अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

आप को बता दे

अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर जिला प्रशासन सख्त, डोईवाला में 5 डंपर सीज

खनन से जुड़े अवैध गतिविधियां न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं, बल्कि क्षेत्रीय विकास और सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के कारण सड़कें समय से पहले खराब हो रही हैं, और यह हादसों की वजह बन सकती है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

देहरादून, 26 नवंबर 2024
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन, ओवरलोडिंग और अनियमित भंडारण को रोकने के लिए डोईवाला तहसील क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान उपखनिज से भरे कई डंपरों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि डंपरों में क्षमता से अधिक माल लादा गया था।

आरसी के अनुसार वाहनों की क्षमता 28 टन निर्धारित थी, लेकिन वजन मापने पर उनमें 50 से 56 टन तक माल पाया गया। इसके तहत कुल पांच वाहनों (नंबर: UK08 CB 5703, UK14 CA 8811, UK 08 CB 2586, UK 07 CD 0510 और UK14 CA 9511) को सीज कर तहसील परिसर डोईवाला में खड़ा किया गया है।

सीज की गई गाड़ियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग जैसी गतिविधियों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे ताकि क्षेत्रीय संसाधनों और नागरिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments