Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडठाणे में जनसभा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायुति प्रत्याशियों के समर्थन...

ठाणे में जनसभा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायुति प्रत्याशियों के समर्थन में की अपील, एकनाथ शिंदे और प्रताप सरनाइक पर टिकी निगाहें

आप को बता दे

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपील: डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों को जारी रखने के लिए समर्थन दें

आज वर्तक नगर, ठाणे (ईस्ट) में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महायुति गठबंधन के प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने ठाणे शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी श्री संजय केलकर, कोपरी-पचपखड़ी क्षेत्र से माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और ओवला-मजीवाड़ा क्षेत्र से श्री प्रताप सरनाइक को समर्थन देने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “महाअघाड़ी और कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए महाराष्ट्र को तुष्टिकरण की प्रयोगशाला बना दिया है। लेकिन डबल इंजन सरकार ने विकास के जो कार्य शुरू किए हैं, उन्हें नई गति देने के लिए जनता का समर्थन आवश्यक है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि महायुति गठबंधन के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक सरकार बनाने का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने का अवसर है।

जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित जनता ने मुख्यमंत्री धामी की बातों का समर्थन किया और महायुति गठबंधन के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments