आप को बता दे
यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा निर्देशन में आज 16.11.2024 को यातायात पुलिस द्वारा यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफ़ाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के आस पास एल्कोमीटर के साथ सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध MV Act के अंतर्गत कार्रवाई की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 11 लोगों के खिलाफ MV act में कार्रवाई की गयी है, ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर 1 जबकि ओवरलोडिंग में 6 तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने पर 4 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।



