आप को बता दे
गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर 47 राज्य आंदोलनकारियों का हुआ सम्मान, “विकसित उत्तराखण्ड” के संकल्प की ओर बढ़ा कदम

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में 47 राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया गया, जहाँ राज्य के विकास से जुड़ी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सराहा, जिसे “देवभूमि रजत उत्सव” के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का यह रजत महोत्सव प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य की नींव है और “विकसित भारत” के साथ ही “विकसित उत्तराखण्ड” के संकल्प की सिद्धि भी इसी कालखंड में होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की डबल इंजन सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शहरों से लेकर दूरदराज के पर्वतीय गांवों तक सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास किया जा रहा है। साथ ही, सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड का हर नागरिक इस “विकसित उत्तराखण्ड” के संकल्प में सहभागी बने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए आधुनिकता के नए आयाम स्थापित करें।




