Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, गौलीखाल-रामनगर मार्ग पर 11.5...

पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, गौलीखाल-रामनगर मार्ग पर 11.5 किलो गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आप को बता दे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का नशा तस्करों पर नकेल कसने का दौर लगातार जारी।

पौड़ी पुलिस ने 11.5 kg गांजा के साथ एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम मे धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग अभियान के दौरान गौलीखाल, रामनगर मार्ग से एक अभियुक्त शमशाद को 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके विरूद्ध थाना धुमाकोट में मु0अ0सं0- 15/2024,धारा- 8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. शमशाद पुत्र करामत, निवासी- जमालपुर बिलारी, जिला- मुरादाबाद, उ0प्र0।

पंजीकृत अभियोग
मु0स0स0-15/2024, धारा-8/20 NDPS Act

बरामद माल
11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा।

पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक श्री कमल सिंह रावत।
2. अपर उपनिरीक्षक श्री हेमराज सिंह पवांर।
3. मुख्य आरक्षी श्री राकेश आजाद।
4. आरक्षी श्री राकेश कुमार।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments