आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जुयाल को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार और संपादक श्री दिनेश जुयाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने श्री जुयाल के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्री जुयाल का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके समर्पण और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री जुयाल ने अपने जीवन में पत्रकारिता को नए आयाम दिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। उनकी लेखनी और पत्रकारिता में अद्वितीय समर्पण ने समाज को नई दिशा दी।”
इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री ने जुयाल परिवार को सांत्वना दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।



