Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून छावनी में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों संग मनाई...

देहरादून छावनी में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जवानों संग मनाई दीपावली, सेना के प्रति सम्मान और समर्पण का किया ऐलान

आप को बता दे

देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों को दीपावली पर्व मनाते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

देहरादून 31 अक्टूबर: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली का पर्व देहरादून छावनी में तैनात सैनिकों के साथ अत्यधिक हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाया। सैनिक कल्याण मंत्री ने जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक कल्याण मंत्री होने के नाते उनका प्रयास रहता है कि वह अपनी दीवाली हमेशा भारतीय सेना के जवानों के साथ मनायें। सैनिक कल्याण मंत्री ने अपनी सैन्य सेवा के दौरान विभिन्न सीमाओं पर दीवाली पर्व की यादों को भी ताजा किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सेना और अर्धसैनिक बलों के जवान दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए काम करते हैं। इन जवानों की वजह से ही पूरा देश चैन की नींद सोता है। जवान अपने परिवार से दूर रहकर जिस बहादुरी और साहस के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments