आप को बता दे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों संग मनाई दीपावली, वीर जवानों के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

लैंसडाउन, पौड़ी में दीपावली के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों और उनके परिवारों के बीच पहुंचकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वीर जवानों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके साहस, वीरता, और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि माँ भारती की सेवा में जुटे हमारे सैनिक और उनके परिवारों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “एक सैनिक पुत्र होने के नाते जवानों के बीच दीपावली का पर्व मनाना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। हमारे सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए हमेशा साहस और बलिदान का अद्वितीय परिचय दिया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।




