Saturday, February 14, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई: दून...

देहरादून में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई: दून पुलिस ने एक माह में 1365 लोगों पर कसा शिकंजा, 4 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला

आप को बता दे

सार्वजनिक स्थान पर जाम छलकाने वालों की नहीं है अब खैर

विगत 01 माह के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1365 व्यक्तियों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्यवाही

कार्यवाही के मामले में थाना रायपुर रहा सबसे आगे

सर्वाधिक 785 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में किया गया चालान

विगत 01 माह की कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों से कुल 4,09,500 ₹ का वसूला गया जुर्माना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों व शराब पीकर उपद्रव करने वालों के विरूद्ध सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए माह अक्टूबर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 1385 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालान कर कुल 4,09,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान जनपद में थाना रायपुर पुलिस द्वारा सर्वाधिक कार्यवाही करते हुए 785 व्यक्तियों के चालान किये गए तथा 2,76,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया। शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments