आप को बता दे
देहरादून: उत्तराखंड परिवहन को मिली 130 नई BS-06 बसें, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई हरी झंडी

आज देहरादून के ISBT से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम की 130 नई BS-06 मॉडल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन अत्याधुनिक तकनीक से लैस बसों के जरिए न केवल प्रदेश की आर्थिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक परिवहन सुविधा भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नई बसों के माध्यम से राज्य के सुदूर गाँवों को बेहतर सड़कों और आधुनिक परिवहन तंत्र से जोड़ने का संकल्प है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम को सुदृढ़ बनाने के कई कदम उठाए हैं, जिनसे निगम घाटे से उबरकर मुनाफे की ओर बढ़ रहा है। उनका उद्देश्य इस सकारात्मक रुझान को बनाए रखना है, ताकि उत्तराखंड का परिवहन ढांचा और भी सुदृढ़ और उन्नत हो सके।




