Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटनकपुर: ऑपरेशन स्माइल अभियान में जीआरपी ने खोई 5 वर्षीय बच्ची को...

टनकपुर: ऑपरेशन स्माइल अभियान में जीआरपी ने खोई 5 वर्षीय बच्ची को परिजनों से मिलाया, चेहरों पर लायी मुस्कान

आप को बता दे

ऑपरेशन स्माइल अभियान चेहरों पर मुस्कान बिखेरता

05 वर्षीय बालिका को जीआरपी कर्मियों ने मिलवाया परिजनों से

अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं, व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु प्रदेश भर में दिनांक 15.10.2024 से दिनांक 15.12.2024 तक 02 माह का ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है।

—-इसी क्रम में  सरिता डोबाल,पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड  व  स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड नोडल अधिकारी ऑपरेशन स्माइल टीम के दिशा- निर्देशन मे ऑपरेशन स्माईल टीम जी.आर.पी के कांस्टेबल GRP नसीम खान आज दिनांक 26/10/2024 को चौकी जीआरपी टनकपुर क्षेत्रअंतर्गत टनकपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन स्माइल में ड्यूटीरत थे…तभी एक महिला निवासी- वार्ड नंबर 4 टनकपुर जिला- चंपावत ( उत्तराखण्ड ) चौकी GRP टनकपुर उपस्थित आये व अंकित कराया की मेरी पुत्री उम्र-05 वर्ष की फोटो दिखाकर बताया कि रेलवे स्टेशन टनकपुर के निकट,वार्ड नंबर – 4 की गली में खेलते- खेलते मेरी पुत्री मुस्कान कहीं खो गयी है। तत्पश्चात उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार चौकी जीआरपी टनकपुर के कर्मचारीगणों द्वारा तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास कर एक बच्ची जो लवारिस हालत में रोती हुई रेलवे स्टेशन टनकपुर के प्लेटफार्म के बाहर चली गयी थी। ऑपरेशन स्माइल टीम जीआरपी उत्तराखण्ड के कर्मचारीगणों द्वारा बच्ची को सकुशल बरामद कर बच्ची के परिजनों के सूपुर्द मे दिया गया।
अपने बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजन बहुत खुश हुए और चौकी जी.आर.पी टनकपुर,थाना – GRP काठगोदाम व ऑपरेशन स्माइल टीम GRP उत्तराखण्ड हरिद्वार का बहुत -बहुत आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments