Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून जनपद में ऑपरेशन स्माइल: एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बिहार-झारखंड की...

देहरादून जनपद में ऑपरेशन स्माइल: एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बिहार-झारखंड की 2 बालिकाओं को लौटाई खुशियां

आप को बता दे

ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत दून पुलिस की सराहनीय कार्यवाही।
एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा बिहार एवं झारखण्ड मूल की 02 बालिकाओं को किया गया सम्बन्धित राज्य की बाल कल्याण समिती के समक्ष किया प्रस्तुत।
विगत 01 वर्ष से बालिका निकेतन केदारपुरम देहरादून के संरक्षण में रह रही थी दोनों बालिकाएँ।
अपनी बच्चियों से मिलने की उम्मीद खो चुके थे परिवारजन। दून पुलिस ने लौटाई खुशियां। 
एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट:
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है । जिसके तहत एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा लगभग 01 वर्ष पूर्व रेस्क्यू की गई  02 बालिकाओं को बालिका निकेतन केदारपुरम देहरादून में संरक्षण दिलवाया गया था । दोनों बालिकाएं बिहार एवं झारखण्ड मूल की थी, बालिकाओं के परिजनों को से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण बालिकाओं को लेने देहरादून आने में असमर्थता जताई गयी । 
बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेते हुए एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम को बालिकाओं को सकुशल सम्बन्धित राज्यों की बाल कल्याण समिति के सम्मुख प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।  जिसके क्रम में एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून द्वारा बालिकाओं के सर्वाेत्तम हित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनके मूल जनपद गिरहडी (झारखण्ड) एवं गया (बिहार) की बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । जहां पर बाल कल्याण समिति द्वारा बालिका व बालिकाओं के परिजनों की उचित काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा । जिस पर परिजनों द्वारा बताया गया कि वे अपनी बच्चियों को दोबारा देखने की उम्मीद ही खो चुके थे, किन्तु उत्तराखण्ड पुलिस ने दोबारा उनके बच्चों से मिलवाकर उनकी खुशियां लौटा दी हैं। जिसके लिये परिवारजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया । 
पुलिस टीम:
01: हे0कां0स0पु0 नरेन्द्र बिष्ट 
02: म0कां0 रैना रावत। 
03: साइना (केयरटेकर बालिका निकेतन)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments