Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी जनपद में SHO धरासू की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ...

उत्तरकाशी जनपद में SHO धरासू की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक: आगामी दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने पर चर्चा

आप को बता दे

आगामी त्यौहार को सकुशल सम्पन्न करवाने को लेकर SHO धरासू ने ली स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की मीटिंग

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल, शान्ति पूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर आज दिनांक 22.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री दिनेश कुमार द्वारा स्थानीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्टी में उनके द्वारा सभी को आगामी दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी की दुकानो को भीड-भाड वाले स्थानो एंव तंग गलियों में न लगाने, दुकाने खुले स्थानो पर लगाने, आतिशबाजी को अस्थाई टीन शैड मे रखने, दुकानो पर तेल एंव गैस से जलने वाले लैम्पो का उपयोग न करने, फायर के मानकों का पूर्णतः पालन करने, रोड़ पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिये गये। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु दुकानो के अन्दर एंव बाहर CCTV कैमरे स्थापित करने का आग्रह किया गया साथ ही थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित होटल, ढाबो/दुकानों में शराब न परोसने/बेचने की सख्त हिदायत दी गयी।

मीटिंग में व्यापार मंडल महामंत्री उत्तरकाशी डॉ0 श्री अमित सकलानी, व्यापार मंण्डल पीपलमंडी के अध्यक्ष श्री विजय थपलियाल, व्यापार मंडल चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष श्री कृष्णा नौटियाल, व्यापार मंडल सूलीठांग के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र कोहली, व्यापार मंडल नागणी के अध्यक्ष श्री पूरन सिंह बिष्ट, व्यापार मंण्डल बड़ेथी के अध्यक्ष श्री राकेश मेहरा एंव अन्य सम्मानितजन मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments