Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपौड़ी जनपद के देवप्रयाग थाने का वार्षिक निरीक्षण: खामियों को दूर करने...

पौड़ी जनपद के देवप्रयाग थाने का वार्षिक निरीक्षण: खामियों को दूर करने के निर्देश, सुरक्षा और अनुशासन पर जोर

आप को बता दे

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  लोकेश्वर सिंह द्वारा किया गया थाना देवप्रयाग का वार्षिक निरीक्षण।

खामियों को शीघ्र दूर करने के दिये निर्देश, अस्लाह खोलने जोडने पर आरक्षी को दिया पारितोषिक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा आज दिनांक 22.10.2024 को थाना देवप्रयाग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार कर सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना अभिलेखों से लेकर पूरे थाना परिसर का निरीक्षण कर निम्न दिशा-निर्देश दिए गये।

➡ थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡ थाने पर गठित महिला हेल्प डेस्क जो कि थाने पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है, को आगन्तुक/ शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर/इन्द्राज कर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

➡ CCTNS पोर्टल, CM हेल्प लाइन व ऑनलाइन जन सेवाओं में सभी ऑनलाइन प्रविष्ठियां का बारीकी से निरीक्षण करते हुए लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों को निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण करने हेतु थानाध्यक्ष व कार्यालय कर्मियों निर्देशित किया गया।

➡थानाध्यक्ष को बीट आरक्षी को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
➡ थाने के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अस्लाह/कारतूस की जानकारी लेकर उनकी हैंडलिंग करवायी गयी एवं आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी।अस्लाह अच्छे से खोलने व जोड़ने पर आरक्षी शैलेन्द्र नौटियाल को पारितोषिक देने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया।

➡समस्त अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सम्मेलन के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा उनका निदान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा सभी कर्मचारियों को आमजन मानस के साथ अच्छा व्यवहार रखने व कार्मिकों को उच्चकोटि का अनुशासन बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments