Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में विदेश नौकरी ठगी: पुलिस कप्तान ने कसी फर्जी कंसल्टेंसी फर्मों...

देहरादून में विदेश नौकरी ठगी: पुलिस कप्तान ने कसी फर्जी कंसल्टेंसी फर्मों पर लगाम, प्राइड गोल्ड एजुकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आप को बता दे
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम  पर लाखों की ठगी करने वाली एजेंसियों के विरूद्ध दून पुलिस कप्तान का सख्त रूख जारी। 
कन्सल्टेन्सी फर्म के संचालक व उसके सहयोगियों के विरूद्ध थाना डालनवाला पर शिकायतों के आधार पर 04 अभियोग पंजीकृत करने के दिये आदेश। 
कन्सल्टेन्सी फर्म के संचालक व उसके सहयोगियों द्वारा मासूम लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की गई लाखों रू0 की धोखाधडी। 
दून पुलिस द्वारा विदेश भेजने के नाम पर फर्जी एजेन्सियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की खबर सुनकर कई अन्य पीडितों द्वारा एसएसपी देहरादून से मांगी गयी थी सहायता। 
एसएसपी देहरादून द्वारा प्राईड गोल्ड एज्यूकेशन नाम की कन्सल्टेन्सी ऐजेन्सी के विरूद्ध जांच कराकर दिये थे कडी कार्यवाही के निर्देश।
अभियुक्तों द्वारा 05 व्यक्तियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन, ऑफर लेटर, वर्क परमिट तथा वेरीफीकेश्न के नाम पर पीडितों से ठगे थे लाखों रूपये। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व मे विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली फर्जी कन्सल्टेन्सी ऐजेन्सियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये। फर्जी ऐजेन्सियों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही की जानकारी प्राप्त होने पर 05 अन्य पीडितों व उनके परिजनों द्वारा प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम की फर्म द्वारा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर उनके साथ लाखों रू0 ठगी करने के सम्बन्ध में एसएसपी देहरादून से मुलाकात कर अपने शिकायती प्रार्थना पत्र दिये गये। जिसका एसएसपी देहरादून द्वारा गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी डालनवाला को उक्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सम्बन्धित कन्सल्टेन्सी फर्म के विरूद्ध तत्काल जांच के आदेश दिये गये थे। 
जांच के दौरान पाया गया कि कुनाल नारायण उनियाल व उनकी पत्नी गीतांजली उनियाल द्वारा प्राइड गोल्ड ग्लोबल एज्यूकेशन नाम से एक कन्सल्टेन्सी फर्म संचालित की जा रही है। जिसका अभियुक्तों द्वारा विदेश में अच्छी नौकरी की प्लेसमेंट दिलाये जाने हेतु सोशल मीडया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया है।  जिससे अच्छे भविष्य की तलाश में 01ः कृष्णा प्रसाद, 02: सिद्धार्थ थापा, 03: उबैद आमीर, 04: साकिब तथा 05: राजन शर्मा द्वारा उक्त फर्म से सम्पर्क किया गया। फर्म के संचालक कुनाल नारायण उनियाल तथा उसकी पत्नी गीतांजली उनियाल व एक अन्य सहयोगी द्वारा उक्त पांचो पीडितों को पोलेंड, लुथवानिया, नार्वे, आस्ट्रिया, हंगरी व अन्य यूरोपीय देशों में नौकरी दिलाये जाने के नाम पर व विदेश भेजने हेतु रजिस्ट्रेशन, वर्क परमिट, वीजा व वैरीफिकेशन के नाम पर लाखों रू0 की धोखाधडी की गई । अभियुक्तों द्वारा पीडितों को लगातार गुमराह करते हुए उनसे विभिन्न माध्यमों/कारणों से लगातार पैसो की ठगी की गई व पीडितों द्वारा अभियुक्तों पर सन्देह होने पर जब उनसे अपनी धनराशि वापस मांगी गयी तो अभियुक्तों द्वारा उन्हें धमकाया गया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत तत्काल अभियुक्तों के विरूद्ध थाना डालनवाला पर 04 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने निर्देश दिये गये।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments